जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे
नवराज टाइम्स नेटवर्क
रोज एप्पल सेब की तरह दिखने वाला फल है, लेकिन इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आमतौर पर रोज एप्पल का सेवन गर्मियों के दौरान किया जाता है। इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।
मधुमेह रोगियों के लिए भी लाभदायक
रोज एप्पल का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए भी लाभदायक हो सकता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित कर मधुमेह के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा रोज एप्पल में एक खास एंजाइम पाया जाता है, जो खून में ग्लूकोज की मात्रा कम करने का काम कर मधुमेह का प्रबंधन कर सकता है।
रोज एप्पल हृदय को स्वस्थ रखने में है सहायक
रोज एप्पल का सेवन हृदय के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह रक्तचाप को नियंत्रित करने और रक्त संचार में सुधार करने में भी सहायक हो सकता है।
त्वचा के लिए भी फायदेमंद
रोज एप्पल का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही रोज एप्पल में मौजूद विटामिन-सी त्वचा की रंगत सुधारने में भी सहायक हो सकता है। लाभ के लिए रोजाना एक रोज एप्पल का सेवन करें या फिर रोज एप्पल से बने फेस पैक का इस्तेमाल करें।
रोज एप्पल वजन घटाने में सहायक
रोज एप्पल का सेवन वजन घटाने में सहायक हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, लेकिन फाइबर की अधिकता होती है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी मदद कर सकता है।
