51 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का फिटनेस मंत्र

नवराज टाइम्स नेटवर्क

51 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज भी इतनी फिट हैं कि 30 साल की एक्ट्रेस को भी फिटनेस में टक्कर दे सकती हैं। एक्ट्रेस जिम में पसीना बहाने से लेकर शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए योग का सहारा लेती हैं और हेल्थी डाइट फॉलो करती हैं।

रक्त संचार बढ़ता है

अब अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ योगा पोज शेयर किए हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं। मलाइका अरोड़ा ने छह अलग-अलग योगा पोज डाले हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 6 जेंटल योगा पोज, जिसे करने पर आपका शरीर आपको धन्यवाद देगा। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पहले वीडियो में कैट एंड काऊ पोज करती दिख रही हैं। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी में रक्त संचार बढ़ता है और शरीर की मांसपेशियां भी खुला महसूस करती हैं।

शरीर में लचीलापन

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने दूसरी वीडियो में हिप स्ट्रेच करती दिख रही हैं। ये आसन पैरों, कुल्हे और गर्भाश्य के लिए अच्छा होता है। तीसरी वीडियो में पप्पी पोज कर रही हैं। ये योगासन सिर और कंधे में पैदा होने वाली जकड़न से छुटकारा दिलाता है। अगर आप कम्प्यूटर पर काम करते हैं, तो ये आसन आपके लिए बेस्ट है। अगली वीडियो में एक्ट्रेस पिजन फॉरवर्ड पोज या कपोतासन कर रही हैं। ये आसन शरीर में लचीलापन बढ़ाकर रक्त संचार को सही करता है और कुल्हों को मजबूत करता है।

बदलाव देखने को मिलेंगे

बाकी दो वीडियो में मलाइका भुजंगासन और फ्रॉग स्ट्रेच करती दिख रही हैं। भुजंगासन रीढ़ की हड्डी, कंधे की मांसपेशी और गर्दन के लिए लाभकारी है, जबकि फ्रॉग स्ट्रेच जांघों के अंदरूनी हिस्से, कूल्हे और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। ये सभी योगासन डेली लाइफस्टाइल में अपनाने से शरीर में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे।