Chandigarh Jail Warder: जेल वार्डर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए जाने डिटेल्स

आवेदन से लेकर शुल्क जमा कराने तक की सभी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

राजकुमार सिंह

चंडीगढ़,18 जुलाई। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में बंपर भर्तियां निकली है। भर्तियों का लाभ उठाने के लिए इच्छुक युवाओं को जल्द आवेदन करना चाहिए।  

योग्यता 12वीं +ICT कंप्यूटर कोर्स   

जुटाई गई जानकारी अनुसार चंडीगढ़ जेल और सुधार प्रशासन विभाग ने जेल वार्डर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए विभाग ने अधिसूचना भी जारी करते हुए भर्ती के नियम भी सार्वजनिक किए हैं। आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं के साथ ICT कंप्यूटर कोर्स रखा गया है। 

वार्डर के 130 पदों पर भर्ती  

आपको बता दें कि पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक 12वीं पास युवाओं का सपना पूरा हो सकता है। चंडीगढ़ जेल और सुधार प्रशासन विभाग में जेल वार्डर के 130 पदों पर भर्ती की जानी है।

नौकरी का स्थान चंडीगढ़ रहेगा  

भर्ती संगठन चंडीगढ़ प्रशासन ने जेल वार्डर के लिए 130 पदों पर भर्ती निकाली गई। भर्ती में नौकरी का स्थान चंडीगढ़ रहेगा। इसके लिए विभाग ने आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की है। आयु सीमा में किसी भी प्रकार की छूट आदि को निर्धारित करने के लिए सरकारी नियम लागू होंगे। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट को आप देखकर सहायता ले सकते हैं। 

ऑनलाइन करें आवेदन

आपको बताते चलें कि विभाग ने 12 जुलाई 2023 को चंडीगढ़ बॉर्डर भर्ती नियम जारी किए थे। भर्ती के लिए फार्म भरने से लेकर शुल्क भुगतान तक की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन की जाएंगी। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें

हरियाणा में रेंजर्स और फॉरेस्टर के पदों पर भर्ती, वन सेवा ग्रुप सी नियम के आधार पर होगी

जनसंचार विषय की डिग्री में करियर की असीमित संभावनाएं : रणबीर सांगवान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में कंप्यूटर एप्लिकेशन एवं डाटा विश्लेषण विषय पर रिफ्रेशर कोर्स आरंभ

अब कालका से नहीं सोलन से चलेंगी शिमला के लिए टॉय ट्रेन, रेल विभाग ने लिया फैसला