17 अक्टूबर 2023 का राशिफल

देखें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

एजेंसी

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढिय़ा नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है।

वृष राशि:आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। करियर को बढ़ाने मे किये गये प्रयासों के चलते लाभ होगा। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठंडे दिमाग़ से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई किसी काम में आपकी मदद करेंगे।

कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज कोई जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे।

सिंह राशि :आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी।

कन्या राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में आपका वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाये, कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि:आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। मां दुर्गा के आगें हाथ जोडें, करियर में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा होगा।परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि :आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं। किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

मकर राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगा रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे, इससे आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल चढायें, आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

कुम्भ राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज इस बात का खास ख्याल रखें कि दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगें।

मीन राशि:आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें।