04 नवंबर 2023 का राशिफल

देखें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मेष राशि : आज आपका दिन खुशियां लेकर आने वाला है। आज आपको अपनी समस्त समस्याओं का समाधान माता-पिता के सहयोग से मिल जायेगा, आप रिलैक्स फील करेंगे। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ ख़ास करने का प्लान बनाएंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को जॉब के नए अवसर मिलेंगे।

वृष राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनसे आपको कुछ नयी बातें सीखने को मिलेगी। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि : आज आपका दिन आपके लिए नया बदलाव लाने वाला है। आपको अचानक किसी काम से मुनाफा होगा, भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ेगी। इस राशि के जिन लोगों का स्टेशनरी का बिजनेस है, उनको रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। खेलकूद से जुड़े लोगों को खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे।

कर्क राशि : आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पडऩे से बचना चाहिए। आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए।

सिंह राशि : आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको अपने अधिकारों की प्राप्ति होगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। घर परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे, लोगों में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपने बड़ों की बात आज ध्यानपूर्वक सुनें, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी।

कन्या राशि : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां मिलेगी, दिन व्यस्तता से भरा होगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। आपके आस-पास पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेगा।

तुला राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ घर के किसी काम को पूरा करने का प्लान बनाएंगे। पैतृक सम्पति से आज आपको लाभ मिलेगा। आज आपके रुके हुये सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी । मसालेदार खाना खाने से आपकी सेहत में प्रभावित हो सकती है। आपके बड़े भाई आपसे किसी विषय पर चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि : आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। नृत्य सीख रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन है, आपको कोरियोग्राफर से नया सीखने को मिलेगा। छात्र आज अपनी पढाई में व्यस्त रहेंगे, किसी टॉपिक को समझने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज आप परिवारजनों के साथ समय बितायेंगे।

मकर राशि : आज के दिन आपके अन्दर आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ अगर किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द पूरा होगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। नए कामों को करने के लिए आपका भाग्य पूरा साथ देगा। प्रॉपर्टी लेने से पहले जांच पड़ताल जरुर कर लें।

कुंभ राशि : आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। जो लोग फ्रेशर हैं, उनको किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब लगेगी। आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आज आपको निजात मिलेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे ।

मीन राशि : आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपका विरोध करने वाले लोग भी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आज सगे सम्बन्धियों से आपको आर्थिक मदद मिलती रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी।