पूजित अक्षत कलश का रामभक्तों ने भजन गाकर व ढोल बजाकर किया स्वागत
नवराज टाइम्स नेटवर्क
पिंजौर,30नवंबर। आज पिंजौर में अयोध्या से आए हुए अयोध्या पूजित अक्षत कलश का श्री शनिदेव व दुर्गा माता मंदिर, आंचल विहार में भव्य स्वागत हुआ और विधिवत् वैदिक मंत्रों द्वारा पूजा की गई, जिसमें श्री राम भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सामाजिक संगठनो ने भी इसमें अपनी अहम भागीदारी निभाई । आज की अक्षत कलश यात्रा के प्रमुख आशुतोष कौशल व सहप्रमुख महेंद्र सिंह रहे व यात्रा में जगदीप पाराशर व करण जोशी सहयोगी रहे।
ढोल बजाकर किया स्वागत
आज अक्षत कलश सबसे पहले श्री शनिदेव व दुर्गा माता मंदिर आंचल विहार फिर श्री राधाकृष्ण मंदिर, शिव मंदिर लोहगढ़ एन्क्लेव व शिव मंदिर माडल टाउन में स्थापित किए गए। श्री शनिदेव व दुर्गा माता मंदिर आंचल विहार में 6 वर्षीय आरुषि ,राधा कृष्ण मंदिर में विजय शर्मा, प्रधान मंदिर समिति,शिव मंदिर लोहगढ़ एन्क्लेव में रेणू पांचाल व शिव मंदिर माडल टाउन में निर्मला देवी ने उठाया अयोध्या पूजित अक्षत कलश। रामभक्तों ने भजन गाकर व ढोल बजाकर किया स्वागत। इस उपलक्ष में सभी मंदिरों में साज सज्जा फूलों व गुब्बारों के साथ की और रंगोली भी बनाई।
संपर्क अभियान आज से आंरभ हुआ
श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा संपर्क अभियान के मिडिया संपर्क प्रमुख ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि स्मरण रहे कि कल पिंजौर में 12 मंदिरों में अयोध्या पूजित अक्षत कलश स्थापित किए गए थे। इस प्रकार अब तक पिंजौर के कुल 27 मंदिरों में अयोध्या पूजित अक्षत कलश स्थापित किए जा चुके हैं।
दून खंड के पपलोहा मंडल व खेड़ावाली मंडल में श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा संपर्क अभियान कल को रहेगा। रायतन खंड में संपर्क अभियान आज से आंरभ हुआ जो कल 31 दिसंबर तक चलेगा।