09 जनवरी 2025 का राशिफल

देखें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

नवराज टाइम्स नेटवर्क

मेष राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके घर में शुभ कार्य होने के संकेत हैं। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। नौकरी में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष राशि: आज आपका पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। आज नौकरी में काम ज्यादा होने पर भी आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस खुश होंगे और आपके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज अपने खानपान का ध्यान रखे।

मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को बड़े ही सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए, पुराने व्यापारिक समझौते आपके आपसी रिश्ते से ही बने रहने की संभावना है। नवविवाहित जोड़े आज कहीं यात्रा का प्लान बनाएंगे।

कर्क राशि: आपके लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत आज रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है।

सिंह राशि: आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा। लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है।

कन्या राशि: आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा। आपके मन में व्यापार को लेकर नये-नये विचार आएंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, आज उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए घर के बने पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप मित्रों के साथ मिलकर घर में गीत संगीत का प्लान बनाएंगे और इस काम में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आप बहुत आनंदित होंगे। आशान्वित होकर उनके भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा।  जीवनसाथी के साथ मिलकर योजना बना सकते हैं। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, आज किसी पार्टी में शामिल होंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। आज किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने बावजूद समय पर सारा काम पूरा कर लेंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखना होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है, परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि: आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में आज किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी। यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का समुचित प्रयोग करें तो अधिक फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परन्तु लेनदेन में सावधानी बरतें। आज का दिन लवमेट के लिए अच्छा है, रिश्ता पक्का हो सकता है।

मीन राशि: आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे। जीवन शैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है। आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।