12  मार्च 2025 का राशिफल

नवराज टाइम्स नेटवर्क

मेष राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ट्रांसफर में आ रही दिक्कतें आज खत्म होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों का पद और सम्मान बढ़ेगा। लवमेट आज किसी नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृष राशि: आज का दिन आपको कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। आज आपको किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। सी-टीईटी की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन आज खत्म होगी घर में शांति का माहौल बना रहेगा। कई दिनों से स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी।

मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, आपका मन प्रसन्न रहेगा। मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने वाला है। आज अपने परिवार के प्रति विनम्र रहने की आवश्यकता है। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घरवाले आपके प्रस्ताव पर सोच-विचार करेंगे।

कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बाहर के मसालेदार खाने से परहेज करने की जरूरत है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज माता-पिता को स्पेशल फील कराएंगे, उनकी पसंद का गिफ्ट उन्हें दे सकते हैं। आज लवमेट डिनर पर जा सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे लोगों को किसी बड़े की सलाह लेनी चाहिए। आज ऑफिस के किसी टारगेट को अचीव करेंगे। आज आप फ्रेंड्स के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य तरो ताजा रहने वाला है। ग्राफिक़ डिजाइनर्स को जॉब के ऑफर आएंगे।

कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। साइबर कैफ़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। लवमेट आज आपके लिए कुछ स्पेशल करेंगे। सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा।

तुला राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बैंक से लोन लेने में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा। कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों का आज ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट सेल होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। बीबीए स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन नए व्यापार को शुरू करने के लिए बढिय़ा रहेगा। आज ऑफिस से जरूरी कॉल आ सकती है, आज आपको मीटिंग अटेंड करनी पड़ सकती है। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन खत्म होगी, जीवनसाथी के साथ दिन मनोरंजन से भरा रहेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आज अपने घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान दें। लवमेट को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा धन लाभ होने वाला है।

धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आप वाहन खरीदने का विचार परिवार के साथ कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए आपको और मेहनत की आवश्यकता है, सफलता जरुर मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। नेगेटिव थिंकिंग रखने वाले लोगों से आज आपको दूरी बना कर रखनी चाहिए। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।

मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। लवमेट को आज काफी देर तक फोन पर बात करने का अवसर मिलेगा। आज वकील वर्ग को किसी केस में जीत हासिल होगी। क्रॉकरी का कारोबार कर रहे लोगों को बिजनेस में आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

कुंभ राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है। ड्राईफ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को कारोबार में अच्छा प्रॉफिट होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। आज किसी पर अधिक भरोसा करने से पहले उसे अच्छे से जान लें। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने के योग है। इस राशि के लोगों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लवमेट आज डिनर पर जाने का मौका पाएंगे।