हरिद्वार के जगजीतपुर में जंगली हाथियों का झुंड आने से लोगों में मचा हड़कंप

हाथियों के झुंड को देख कर रुड़की मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों के होश उड़ गए

By. कुलदीप सिंह
हरिद्वार,28 अगस्त। हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में चार जंगली हाथियों का झुंड आने से लोगों में हड़कंप मच गया। बीच सड़क पर हाथियों को देखकर लोगों के होश उड़ गए। अफरा तफरी के बीच लोगों ने वन विभाग को सुचना दी।

लोगों के होश उड़ गए

जानकारी के अनुसार बीती रात जगजीतपुर क्षेत्र में चार जंगली हाथी कॉलोनी में चार जंगली हाथियों का झुंड आ गया था। पहले तो यह एक हाथी ही आता था।  लेकिन बीती रात तो चार-चार हाथी कॉलोनी में घुस आए हाथियों को देख लोगों की सांस थमी रही। हाथियों के झुंड को देख कर रुड़की मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों के होश उड़ गए।   

लोगों में डर का माहौल

लेकिन कुछ देर चहलकदमी करने के बाद चारों हाथी फिर से जंगल में चला गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि जंगली जीवों का आबादी क्षेत्र में घुसने का सिलसिला जारी है। ऐसे में न केवल लोगों को परेशानियो का सामना करना पड़ता है। साथ ही लोगों में डर का माहौल भी बना रहता है ।

आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी बांधी। भाजपा नेता शादाब शम्स की अगुवाई में ये महिलाओं मुख्य सेवक सदन में पहुंची थी। देखें पूरी खबर …

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान चार विधेयक प्रस्तुत किये, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र में आज दूसरे दिन चार विधेयक प्रस्तुत किये गये जिनमें हरियाणा माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक,2023, हरियाणा वाद्य (शोर-नियंत्रण) निरसन विधेयक,2023, हरियाणा किशोर धूम्रपान निरसन विधेयक,2023 शामिल तथा सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण विधेयक,2023 शामिल हैं। सदन में इन विधेयकों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।देखें पूरी खबर …

सरकार को धोखे में रखकर करोड़ो रुपए के बजट को ठिकाने लगाना चाहते है अधिकारी : सुनील सेठी

यहां की भौगोलिक परिस्थिति का आकलन करने के बाद भी मेट्रो परियोजना अधिकारी पॉड कार अनियोजित रूट प्लान जबरदस्ती थोपना चाहते है, जिसका व्यापारी करते है विरोध। हरिद्वार महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने बस अड्डे के पास एकत्रित होकर मेट्रो परियोजना अधिकारियों के खिलाफ सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विरोध  जताया।  देखें पूरी खबर …

यह भी देखें