हरिद्वार में 20 अक्टूबर से शुरू होगी एशिया एग्री हॉर्टी एंड ऑर्गेनिक प्रदर्शनी

सरकारी विभागों के साथ-साथ 180 कंपनियां प्रदर्शनी में होंगी शामिल

By. कुलदीप सिंह

हरिद्वार,19 अक्टूबर। आज की भाग दौड़ भरी जीवनशैली में जैविक उत्पादों की क्या महत्व है इसी को ध्यान में रखते हुए भारत मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा

हरिद्वार में 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलने वाली एशिया अग्रि,हॉर्टी एंड ऑर्गेनिक प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग कोनों से करीब 180 कंपनियां भाग लेंगी। साथ ही भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभाग भी इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में कृषि,बागवानी से संबंधित जानकारी के साथ साथ सरकारी विभागों द्वारा जनता के हित मे चलाई जा रही योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तराखंड में निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा,जो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिसम्बर में होने जा रहे ड्रीम प्रोजेक्ट इन्वेस्टर सम्मिट में सहयोगी सिद्ध होगी।

सेमिनार भी आयोजित किये जायेंगे

प्रेम नगर आश्रम में शुरू होने जा रही प्रदर्शनी के विषय मे भारत मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 180 स्टाल लगाए गए है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में देश के अलग अलग राज्यो से जैविक ओर आयुर्वेद उत्पाद बनाने वाली कंपनियां प्रतिभाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के साथ साथ हमारे जीवन में जैविक उत्पादों की महत्ता के विषय पर सेमिनार भी आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी से उत्तराखंड में निवेशकों को प्रोत्साहन मिलेगा,जिससे मुख्यमंत्री द्वारा दिसंबर माह में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर सबमिट में सहायक होगी।

यह भी देखें