शहीद भगत सिंह जागृति मंच के सौजन्य से शहीद राजगुरु की 117वीं जयंती पर किया गया कार्यक्रम
नवराज टाइम्स नेटवर्क
पंचकूला,24 अगस्त। शहीद भगत सिंह जागृति मंच के सौजन्य से शहीद राजगुरु की 117वीं जयंती का कार्यक्रम 11/15 शहीद भगत सिंह चौक पर किया गया। आजादी के महानायक को शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा के फूल चढ़ाएं।
मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ने बताया कि लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने का जब प्लान बना तो उसमें भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु व जय गोपाल थे जब अंग्रेज अफसर सांडर्स मोटरसाइकिल पर थाने से बाहर निकले तो पहले गोली राजगुरु ने ही उन पर दागी थी। हिमांगी शर्मा ने भी राजगुरु की जीवनी का कविता पाठ के द्वारा विस्तार से वर्णन किया।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ,दीपक शर्मा, कविश, राघव, हर्ष, अक्षिता मोदगिल, ऋषभ भार्गव, युविन वैद, प्रवीण कुमार मोदगिल, पार्थ भार्गव, मनमोहन कंबोज, चमनलाल कौशिक, राजू, हिमांगी शर्मा व अजेंद्र हुड्डा उपस्थित रहे।
