Monsoon Update:24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट; महाबलेश्वर में चट्टान गिरने से रास्ता बंद

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक 46 फीसदी से ज्यादा हुई बारिश

नवराज टाइम्स नेटवर्क

मुंबई, 28 जून। देश में उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक मानसून सीजन में सामान्य से 46 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में 4 दिन मानसून सक्रिय रहेगा। हफ्ते भर लेट हुए मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है।

बारिश के चलते महाराष्ट्र के सतारा जिले के महाबलेश्वर में चट्टान ढह गई। बारिश के चलते महाबलेश्वर-पोलादपुर रास्ते को बंद कराया गया। प्रशासन ने देर रात मलबे को हटाने का काम शुरू किया, जो अब तक जारी है।

यह भी पढ़ें

heavy rainfall alert : बारिश पड़ रही है जिंदगी पर भारी ,6 राज्यों में  23 लोगों की मौत

19 राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल Himachal प्रदेश के शिमला में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें

Heavy Rain Alert :बारिश बनी आफत, हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही,अगले 24 घंटों तक रहत के नहीं हैं आसार

हिमाचल के मंडी जिले में दो दिन पहले 48 घंटे में लैंडस्लाइड की दो घटनाएं हुईं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 दो जगहों पर घंटों बंद रहा। प्रदेश में भारी बारिश के चलते लगभग 301 सड़कें बंद कर दी गई थीं, और इस रूट पर लगा जाम भी 20 घंटे बाद खोल दिया गया है।

यह भी पढ़ें

Ghaggar river update : घग्गर नदी के तेज बहाव में महिला चालक सहित कार पानी में बह गई