लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी की पॉलिटिकल सर्जिकल स्ट्राइक, वापसी की  दी गारंटी

देशभक्ति के रंग में रंगे लोग, भारत माता के जयकारों से गूंजा देश

नवराज टाइम्स नेटवर्क  
आज पूरा देश एकजुट होकर भारत की स्वतंत्रता के 76 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है और देश के कोने कोने में भारत माता के जयकारों की गूंज है।    

पीएम ने जनता से आशीर्वाद मांगा
लाल किले की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वीं बार देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने नाम लिए बिना विपक्ष को निशाने पर लिया और सरकार के पक्ष में जबरदस्त बैटिंग की। साथ ही पीएम मोदी ने वापसी की गारंटी देते हुए जनता से आशीर्वाद भी मांगा।   

प्रदेश विकास और तरक्की के पथ पर
इसी तरह से फतेहाबाद की पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शहीदों को नमन किया है।   
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वर्ष 2047 तक हरियाणा राज्य पूरे देश में विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान पर होगा। उन्होंने हरियाणा के विकास की गाथा सुनाते हुए कहा कि प्रदेश लगातार विकास और तरक्की के पथ पर बढ़ता जा रहा है। उनके साढ़े आठ साल के शासनकाल में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।   

देश की एकता और अखंडता के लिए करें कार्य
वहीं उत्तराखंड प्रदेश में राज्य स्तरीय समारोह देहरादून में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराते हुए परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें  देश की एकता, अखंडता और उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए।

प्रदेश के लोगों के नाम संदेश दिया

वहीं हिमाचल में आपदा के बीच शिमला के रिज मैदान में सादा समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखू ने राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और प्रदेश के लोगों के नाम संदेश भी दिया।