हरियाणा में रेंजर्स और फॉरेस्टर के पदों पर भर्ती, वन सेवा ग्रुप सी नियम के आधार पर होगी

नियमों में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए लंबाई व छाती के शारीरिक मानक निर्धारित हैं  

नवराज टाइम्स नेटवर्क
चंडीगढ़,8 जुलाई। हरियाणा राज्य में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से रेंजर्स और फॉरेस्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चला रही है। पदों पर भर्तियाँ हरियाणा वन सेवा (कार्यकारी) ग्रुप सी नियम, 1998 के अनुसार की जा रही हैं।  

नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा

सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया चला रही है। नियमों के अनुसार पुरुषों और महिलाओं के लिए लंबाई व छाती के लिए शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष की चयन प्रक्रिया के दौरान भी इस नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

जॉब अप्लाई करने के लिए की Haryana Staff Selection Commission वेबसाइट पर जाएं , https://www.hssc.gov.in/

4 महिला वनपालों की भर्ती की गई
प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भी अपने मॉडल दिशा-निर्देशों में भर्ती के लिए पुरुषों और महिलाओं के मामले में शारीरिक मानक निर्धारित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान महिला उम्मीदवारों का शारीरिक माप लेने के लिए केवल महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों को ही तैनात किया जाता है। नियमों के परिणामस्वरूप समय-समय पर इन शारीरिक मानकों के आधार पर 22 महिला वन रक्षकों और 4 महिला वनपालों की भर्ती की गई है।

यह भी पढ़ें

बी फार्मेसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 जुलाई की गई ,ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 24 से 28  को होगा आयोजित

नई शिक्षा नीति से स्टूडेंट्स कंफ्यूज, विभाग ने बढ़ाई हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में दाखिले की तारीख