डायबिटीज, वेट लास के साथ बॉडी डिटॉक्स भी करता है जौ का पानी

नवराज टाइम्स नेटवर्क

मार्च की दोपहर में तेज धूप के साथ बढ़ता तापमान लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। इस मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए इस मौसम में जौ का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जौ का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर बनती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह शरीर को अंदर से साफ रखने के साथ-साथ त्वचा की चमक भी वापस लाता है। जौ का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत चमत्कारी होता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

जौ का पानी दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से जौ का शरबत या जौ का पानी पीने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदा मिलता है। रोजाना जौ का शरबत पीने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

रोजाना एक गिलास जौ का पानी पाने से डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके मौजूद बायोएक्टिव यौगिक इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद कर सकते हैं, जिससे डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलता है।

वजन कम करने के लिए

जौ का सेवन करने से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। इसमें कैलोरी की पर्याप्त मात्रा होती है लेकिन इसमें मौजूद फाइबर वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह के समय एक गिलास जौ का शरबत पीने से आपको वजन कम करने में फायदा मिलेगा।

पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद

गर्मियों के दिनों में जौ का पानी पीने से पाचन तंत्र और पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जौ के पानी में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन में सहायता करता है और पेट फूलने से बचाता है। इसमें बीटा-ग्लूकेन भी पाए जाते हैं, जो अच्छे आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। रोजाना एक गिलास जौ का पानी पाने से आंत माइक्रोबायोम को स्वस्थ बनाएं रखने में मदद कर सकता है, जिससे सूजन और बेचैनी कम हो सकती है।

डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद

शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने या बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए जौ के शरबत या पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के अलावा यूरिन इन्फेक्शन की समस्या में भी फायदेमंद माने जाते हैं।