मजबूत संगठन के दम पर ही आज पार्टी प्रदेश की सत्ता में काबिज है – डॉ अजय सिंह चौटाला

कहा,मिशन 2024 की तैयारियों में जुट जाए जेजेपी कार्यकर्ता

नवराज टाइम्स

फरीदाबाद, 3 जून। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने शनिवार को फरीदाबाद में शनिवार को आयोजित जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित किया  । इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने बैठक में सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि मजबूत संगठन के दम पर ही आज जेजेपी प्रदेश की सत्ता में काबिज है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। साल 224 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता गांव-शहर में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दें।  नए साथियों को संगठन के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।  

यह भी पढ़ें

नगर निगम के चुनाव नजदीक
उन्होंने कार्यकर्ताओं को फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव नजदीक है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं। इससे जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें

विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाएं
जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जेजेपी और मजबूत हुई है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला निरंतर जनहित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता डिप्टी सीएम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाएं।