18 अक्टूबर 2023 का राशिफल

देखें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

एजेंसी

मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। नये व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।  

वृष राशि- आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। 

मिथुन राशि-आज का दिन मिला-जुला प्रतीक्रिया देने वाला रहेगा। आज किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा फिल होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। 

कर्क राशि-आज अकारण शुरू हुई बाधाएं, माता की कृपा से पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप विदेश में भी व्यापार करने की योजना बनाएंगे। 

सिंह राशि-आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यवहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे, जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिलेगा। 

कन्या राशि-आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरुरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिये। 

तुला राशि-आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी। 

वृश्चिक राशि-आज आपका दिन ठीक रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ बिजनेस मीटिंग में शामिल होंगे। आज अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

धनु राशि-आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी इमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आज आप दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। 

मकर राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थीओं का कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। पहले की गई मेहनत का आज दुगना लाभ मिलेगा। 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े रुक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का सहयोग मिलेगा। आज आपको कुछ ऐसा हासिल होगा जिसकी ख्वाहिश आपको काफी पहले से थी। 

मीन राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनाएंगें, बच्चों को सही गाइडेंस की जरुरत है।