29 दिसंबर 2023 का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। आपका अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम को करने का नया तरीका आपको अन्य लोगों से अलग बनाएगा। आज आप धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते है। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी भी खत्म हो जाएगी।

मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक रिश्ते में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है। आज आपका दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके द्वारा किये गये काम के कारण आज समाज में आपको सम्मान मिलेगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज आपकी निजी समस्या सुलझ सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्ताता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं। आज अपने खानपान पर कंट्रोल रखें।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुशरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है।लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी।