11  मार्च 2025 का राशिफल

नवराज टाइम्स नेटवर्क

मेष राशि: आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यों में आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगी। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी आज खुश होने की वजह देंगे।

वृष राशि: आज किसी तरह के विवाद में पडऩे से आपको बचना चाहिए। आज आप किसी तरह के विचारों में खोये रहेंगे, बेहतर होगा बेवजह ना सोचे। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने का योग बना हुआ है। आज दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि: आज खास खबर मिलने के योग हैं। आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे बच्चों को पिता से अच्छा उपहार मिलने की संभावना है। ड्राईफ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।

कर्क राशि: आज नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। आपका खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। घर में नन्हे मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।

सिंह राशि: आज आपकी कंपनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। संगीत से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है।

कन्या राशि: आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी, जिससे आपकी खुशियाँ बढ़ेंगी। आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला साबित होगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आज सोशल साइट के जरिये नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे।

धनु राशि: आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आज आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे। आज आप ज्यादा ऑयली खाने से बचे। लवमेट से आज आपको उपहार मिलेगा।

मकर राशि: आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि: आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आएंगे । किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना फायदेमंद साबित होगा।  अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे।

मीन राशि: आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।