17  मार्च 2025 का राशिफल

नवराज टाइम्स नेटवर्क

मेष राशि– आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किये हुये काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

वृष राशि- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग क्लोज रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होगी। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। लवमेट रिश्ते में नयापन लाने के लिये एक दूसरे को उपहार देंगे।

मिथुन राशि- आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। लवमेट आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

कर्क राशि– आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएंगे, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को थोडा मुश्किल बना देगा। आज किसी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है।

सिंह राशि- आज का दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको जरूर फायदा होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला राशि- आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। इस राशि के जो लोग पयर्टन से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है।

वृश्चिक राशि– आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रमोशन हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक समारोह में जायेंगें। नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है।

धनु राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि- आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा मामला आज सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें।

कुंभ राशि- आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नये कार्यों को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। नवविवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।