18  मार्च 2025 का राशिफल

नवराज टाइम्स नेटवर्क

मेष राशि- आज आपके लिए दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जाएगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापस सकता है। आज किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहेंगे। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। आज शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

वृष राशि- आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज व्यवसाय में बड़ा मुनाफा होने जैसी स्थिति बनी हुई है। आज निर्णय लेने से पहले अपने परिवारवालों की सलाह लेना न भूले। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और रुका काम भी पूरा करेंगे। अगर आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि- आज आपको अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज दिन भर सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको खुश रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। आज शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आज रियल स्टेट में फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। आज घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। लवमेट के साथ आज मूवी देखने जाएंगे।

कन्या राशि- आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है। कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढऩे का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। लवमेट अपने रिश्ते की जानकारी घरवालों को देंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की चल रही बात जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। आज बाहर के खाने को जहाँ तक हो सके अवॉयड करें। कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अनचाहे भय से छुटकारा मिलेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर औऱ निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

धनु राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढेगा। आपके मनपसंद जगह आपका ट्रांसफर होगा। आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां खत्म होंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढिय़ा रहेगा।

मकर राशि- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा।  

कुंभ राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आज नई-नई खुशियां आएंगी। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही पदोन्नति भी होने के योग बने हुए है। लवमेट आज घूमने जाएंगे, साथ में लंच करेंगे। आज आपके व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।

मीन राशि- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में बेहतरी बनी रहेगी। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। लवमेट आज शॉपिंग करने जाएंगे। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की संभावना है। अपने दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी।