देखें क्या कहते हैं आज आपके सितारे
नवराज टाइम्स नेटवर्क
मेष राशि– आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से नए दोस्त बनेंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अंदर नया उत्साह देखने को मिलेगा।
वृष राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरे हो जाएंगे।
मिथुन राशि– आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। पिकनिक के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्य में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।
कर्क राशि– आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नए बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि– आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से रिलैक्स फील करेंगे। राजनीति व सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।
कन्या राशि– आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।
तुला राशि– आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर करेंगे। आज नई स्किल सीखने का विचार कर सकते हैं। आज नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आपको उपहार मिलेगा।
वृश्चिक राशि –आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी।
धनु राशि– आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।
मकर राशि– आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।
कुंभ राशि– आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आप सफलता की ओर एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे।
मीन राशि– आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लवमेट आज साथ में समय बिताएंगे। रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। नवविवाहित दंपति आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।