27 मार्च 2025 का राशिफल

नवराज टाइम्स नेटवर्क

मेष राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आप जिस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, वह आज मिलेगा। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।  मनोबल और आत्मविश्वास बनाये रखने से ही कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। प्रभावशाली लोगों से अच्छे ताल मेल बनेंगे। आज अचानक धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज यात्रा के सुखद परिणाम हासिल हो सकते हैं।

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में लाभ पाने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको किसी से भी उलझने से बचना चाहिए, ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है, जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे।

कर्क राशि:

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। आज कारोबार में आपको फायदा होगा। इस राशि के बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है। आज आप नये प्लान पर काम कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करेंगे। आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोग आपसे जुड़ेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे।  कार्यों में सफलता मिलेगी। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा, किसी भी मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी।

धनु राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं।

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में घूमने जाएंगे।

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए स्पेशल होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे।

मीन राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। जो काम जरूरी नहीं है, उन कामों में अपना समय बर्बाद न करके रुका हुआ काम फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढिय़ा नतीजे मिलेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।