16 अक्टूबर का राशिफल

देखें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

मेष राशि:आज आपको धन का लाभ मिलेगा। कोई विशेष कार्य जो बहुत दिनों से अटका हुआ पड़ा था वो पूरे होंगें। आज समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी के साथ बेकार के विवाद में नहीं पड़े। उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए धैर्य की जरूरत पड़ेगी। आपके व्यापार में कई गुना अधिक वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।
वृष राशि:आज आपके नए विचार और जागरूकता आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाएंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते है।

मिथुन राशि:आज आपका दिन अति उत्तम बना रहेगा। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परामर्श ले सकते हैं। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आप खुद में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।


कर्क राशि:आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बीताएं। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगा। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। आज की गई मेहनत के भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं।

सिंह राशि:आज आपको किसी काम में अपार सफलता मिलेगी। छात्रों को जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आज अपने खर्चों पर कंट्रोल करें वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज बिजनेस में किसी खास काम में और अनुभव लेने की जरूरत है।

कन्या राशि:आज का दिन  आपकी काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको कई बड़ी डील मिल सकती है । आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।


तुला राशि:आज इस राशि के जातक अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज कोई अच्छी सूचना मिलने से मन खुश रहेगा। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथ के साथ आज मूवी डेट का प्लान बन सकता है।


वृश्चिक राशि: आज पिछले कुछ समय से चल रही कड़ी मेहनत के आज उचित परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला ना ले। आज अपने भविष्य और करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है।


धनु राशि:आज इस राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। परिवार में आपके रिश्ते आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे।


मकर राशि:अपने कामों से संबंधित जल्द ही आपको कुछ उपलब्धियां हासिल होगी। अगर जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। वरना नुकसान हो सकता है। आज बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो आपका मानसिक सुकून बना रहेगा।


कुंभ राशि:आज आपको मेहनत के उचित परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी और मनोबल भी बढ़ेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपको कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज आपका दिन लाभदायक रहने वला है।


मीन राशि: जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।  आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपको व्यापार में धन लाभ मिलेगा। वहीं अपनी सेहत पर खास ध्यान दें।