4 जून 2023 का राशिफल

देखें ,क्या कहते हैं आपके सितारे

एजेंसी

———
मेष : आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आज का दिन बेहद शुभ है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष : व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं । पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मिथुन : अचानक धन लाभ मिलने की संभावना  है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है । संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।


कर्क : आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद  का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं,  यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।


सिंह : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


कन्या : आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु  सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


तुला : आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृश्चिक : आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।


धनु : आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


मकर : आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


कुंभ : आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मीन : आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।