2 सितंबर 2023 का राशिफल

देखें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

एजेंसी

मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपने धैर्य से इससे निपटने में सफल होंगे। अचानक किसी रिश्तेदार का फोन आयेगा, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

वृष राशि- आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। आज आपके कार्यों में माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे, इससे आपका मन प्रसन्न होगा

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े उलझन में रहेंगे। घर पर अचानक कोई मित्र आपसे मिलने आ सकते है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनंद लेंगे, साथ में कहीं घूमने जायेंगे।

कर्क राशि- आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको आलस महसूस हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।

सिंह- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच, कार्य को पूरा करने में सहायक होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

कन्या राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेग। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बढिय़ा रहेगा।

तुला राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से आज अचानक मुलाकात होगी,आप बहुत उत्साहित रहेंगे। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जो आपके करियर को एक नई दिशा देगी। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगेआज आपके कार्य समय से पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी जरूरी मामले पर पिता से सलहा लेनी पड़ेगी, जो आपके लिए कारगर साबित होगी।

धनु राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के साथ कहीं घूमने जाएंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आएगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। आज आपके रूके काम पूरे होंगे। छात्र आज अपने लिए स्टडी टेबल खरीदने का मन बनाएंगे।

मकर राशि- आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आप किसी दोस्त को बर्थडे विश कर सकते हैं। आज आप ऑफिस के सीनियर अधिकारियों के साथ किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आज आप लोगों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त करने में सफल होंगे। संतान की ओर से सुख मिलेगा।

कुंभ राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है।

मीन राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती हैआय बढ़ाने के लिए कुछ अलग प्लान बनायेंगे। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आस-पास हर चीज़ पर नजर रखने की जरूरत है। ऑफिस में आज आपकी पर्सनालिटी की तारीफ होगी।