राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गवर्नर ने किया स्वागत

चंडीगढ़ में पुलिस प्रशासन रहा हाई अलर्ट

नवराज टाइम्स नेटवर्क

चंडीगढ़,18 अप्रैल। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज चंडीगढ़ में आगमन हुआ। उनके चंडीगढ़ आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही हाई अलर्ट हो गया था और चंडीगढ़ में चप्पे चप्पे पर पुलिस का तगडा पहरा रहा।

जानकारी के अनुसार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विशेष विमान से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची,जहां पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय,पंजाब के गवर्नर एंव चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित तथा हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वागत किया। इस मौके पर हरियाणा और चंडीगढ़ के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे।